अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये अर्थदंड वसूली की जाएगी

Posted On:- 2026-04-29




बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को बेमेतरा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर रेत से भरे 02 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, जिससे यह कार्रवाई की गई।

उक्त प्रकरण में संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (1957 का सं. 67) की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नियमों के उल्लंघन के चलते संबंधित पक्षों से 57,000 रुपये की अर्थदंड राशि वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिले में नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।




Related News
thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...


thumb

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...


thumb

‘सही दवा - शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठ...

राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...


thumb

उचित मूल्य दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनि...

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...


thumb

कृषि विभाग की पहल : किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...


thumb

भीषण गर्मी में राहत : सूरजपुर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ ...

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...