टीआई-एसआई समेत 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Posted On:- 2026-04-30




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। जारी आदेश में 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं।

 इस फेरबदल के साथ ही जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है। ​नई व्यवस्था के अनुसार, शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब सिद्धार्थ शुक्ला संभालेंगे, जिन्हें यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले में पहली बार अजाक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) थाने का गठन किया गया है, जो विशेष शिकायतों के निवारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ​विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती लाने के लिए अजय वारे को शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...