थार में चिट्टा बेचने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख का सामान जब्त

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का नशीला पदार्थ, वाहन और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस को 29 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के पास एक काले रंग की थार वाहन में सवार तीन युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल मौके पर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने संदिग्ध थार वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। साथ ही वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक सिंह (29 वर्ष), खालिद खान (23 वर्ष) और दीपक कोसरिया (23 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के अनुसार, 23 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Related News
thumb

बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान

राज्य शासन द्वारा बीते वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जहाँ प्रशासन की तत्परता दूरस्थ वनांचलों में ...


thumb

आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर

जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का पैमाना वह मुस्कान है, जो किसी गरीब के चेहरे पर तब आती है, जब उसे उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है।


thumb

तेंदूपत्ता सीजन:हड़ताल की आशंका के बीच शासन ने अत्यावश्यक सेवाएं की ...

तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 20...


thumb

सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार:अत्यंत दुर्लभ बीमारी से शिशु को ...

जिला अस्पताल बीजापुर के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे ...


thumb

9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विधि...


thumb

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” 1 मई से प्रारम्भ

जनगणना 2027 हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जो केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि भविष्य के भारत और हमारे राज्य छत्तीसगढ़ के विक...