सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 'सुशासन तिहार' आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उजाला भर रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिले के जनपद पंचायत तोकापाल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलवा (बाघनपाल) से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहाँ पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही श्रीमती लालिमा ठाकुर के लिए शासन की योजनाएं एक बड़ा सहारा बनी हैं। अपने पति स्वर्गीय संजय ठाकुर के आकस्मिक निधन के बाद लालिमा ठाकुर और उनके बेटे चंदू ठाकुर के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। एक ही परिवार के इन सदस्यों को अपनी बुनियादी जरूरतों और परिवार को चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। परिस्थितियों के आगे विवश लालिमा ठाकुर ने शासन द्वारा आयोजित 'सुशासन तिहार' में अपनी पीड़ा साझा की और राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत मदद की गुहार लगाई।

समाज कल्याण विभाग ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और जनपद पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत से संपर्क कर तत्काल लालिमा ठाकुर के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और बीपीएल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता परीक्षण के पश्चात विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

इस त्वरित राहत ने लालिमा ठाकुर के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो गया। लालिमा ठाकुर और उनके पुत्र चंदू ठाकुर ने इस मानवीय पहल और समय पर मिली आर्थिक सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह सजग पहल दर्शाती है कि शासन की योजनाएं यदि सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुँचें, तो वे किसी भी परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती हैं।



Related News
thumb

लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मसमर्पित हितग्राहियों को ट्रैक्टर प...

जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...


thumb

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...


thumb

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामों में जल सुलभ कराने का अटूट संकल्प

भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...


thumb

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्त...

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...


thumb

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य : जनकल्याणकारी योजनाओं ने दि...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...


thumb

बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...