सुशासन तिहार : सरकार की योजनाएं अब सीधे जनता तक, सुशासन तिहार 2026 का भव्य आगाज आज से

Posted On:- 2026-04-30




सुकमा में सुशासन का महाअभियान, 317 ग्राम शिविर, 14 क्लस्टर शिविर

सुकमा (वीएनएस)। जिले में सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ‘सुशासन तिहार 2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई और सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए। प्रशासन ने इस अभियान को जनहित से जोड़ते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ा जनकल्याणकारी कदम बताया है।

कलेक्टर अमित कुमार ने बैठक में निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर मुन्ने’ एवं ‘नियद नेल्लार योजना 2.0’ के तहत यह महाअभियान 30 अप्रैल 2026 से 04 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के समीप ही किया जाएगा। प्रशासन की यह पहल जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाने वाली साबित होगी।

सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में कुल 317 ग्रामस्तरीय शिविर तथा 14 क्लस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक ग्राम में योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में 31 व्यक्ति मूलक योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा शिविरों में आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राथमिकता से किया जाएगा। राजस्व संबंधी नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण जैसे कार्य मौके पर ही किए जाएंगे। इसके साथ ही बिजली, ट्रांसफार्मर, हैंडपंप सुधार, मनरेगा भुगतान, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, उज्ज्वला योजना, आवास और शौचालय संबंधी प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के बीच शिविरों में पहुँचकर अधिकतम लाभ उठाएँ। पंचायत सचिवों द्वारा योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सुशासन तिहार 2026 सुकमा जिले में जनसेवा और जनविश्वास को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक अभियान साबित होगा।




Related News
thumb

लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मसमर्पित हितग्राहियों को ट्रैक्टर प...

जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...


thumb

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...


thumb

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामों में जल सुलभ कराने का अटूट संकल्प

भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...


thumb

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्त...

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...


thumb

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य : जनकल्याणकारी योजनाओं ने दि...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...


thumb

बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...