प्रभारी सचिव एल्मा ने पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-30




मोहला (वीएनएस)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले के प्रभारी सचिव पी.एस. एल्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मानपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रभारी सचिव का स्वागत किया। एल्मा ने विद्यालय के शिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए स्कूल की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, कुल दर्ज संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यालय में पेयजल, रनिंग वाटर, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रखने एवं कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि नियमित मासिक स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही क्रीमी नाशक दवाइयों एवं आयरन टेबलेट के वितरण पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने पालक-शिक्षक बैठक आयोजित करने, रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मसमर्पित हितग्राहियों को ट्रैक्टर प...

जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...


thumb

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...


thumb

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामों में जल सुलभ कराने का अटूट संकल्प

भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...


thumb

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्त...

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...


thumb

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य : जनकल्याणकारी योजनाओं ने दि...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...


thumb

बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...