जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया। यह पहल शासन की मंशानुरूप समयबद्ध सेवा वितरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी द्वारा खलखो के सेवानिवृत्ति अवसर पर उन्हें सम्मान पूर्वक पीपीओ प्रदान किया गया। साथ ही शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घकालीन योगदान का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एसडीएम कुनकुरी नंदजी पांडे ने बताया कि बोनिफास खल्खो ने 13 जुलाई 1991 को रायगढ़ में पटवारी पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी। लगभग 34 वर्षों की दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवा अवधि में उन्होंने बगीचा, कांसाबेल, पत्थलगांव एवं कुनकुरी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रशासनिक दक्षता सदैव प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय सभी देय लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। खलखो की सेवाएँ राजस्व विभाग के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी और उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...
छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...