मुंबई (वीएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने 349 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1745 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जब्ती की घोषणा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "हम ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए दृढ़ हैं।" उन्होंने कहा, "नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है।"
अमित शाह ने एनसीबी की टीम को दी बधाई
यह नीचे से ऊपर दृष्टिकोण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाते हुए एक विशाल नेटवर्क को बेनकाब किया। इस शानदार सफलता के लिए एनसीबी टीम को बधाई।"
सलीम डोला की गिरफ्तारी के बाद हुई जब्ती
यह जब्ती सलीम डोला को तुर्की से भारत लाए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। सलीम डोला एक नशीले पदार्थों का तस्कर है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण पूरे बिहार में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था और पूरे ...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें फर्जी दस्तावेज और मानहानि से जुड़े एक मामले में अग्रिम जमानत देने का...
मजदूर दिवस पर आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की शाश्वत प्रासंगिकता ए...