आमिर खान का खुलासा: 'एक दिन' फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शन!

Posted On:- 2026-05-01




मुंबई (वीएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर काफी चर्चा है। यह एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है, जिसका ट्रेलर और संगीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में जुनैद खान एक शर्मीले लड़के का किरदार निभा रहे हैं जिसे साई पल्लवी जैसी कॉन्फिडेंट लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन आमिर खान का मानना है कि यह फिल्म उनके अपने व्यक्तित्व का हिस्सा दिखाती है।

जुनैद खान के किरदार से खुद को जोड़ते हुए आमिर खान ने कहा, "यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जो काफी संकोची है, यानी उसे खुद पर भरोसा नहीं है। उसे लगता है कि वो किसी लड़की से कैसे बात करे। जब मैं 16, 17, 18 साल का था, तो मैं भी ऐसा ही था। मैं बहुत शर्मीला था और मुझे लगता था कि लड़कियां मेरी तरफ ध्यान नहीं देतीं, इसलिए मुझे लगा कि मुझे जीवन में कोई नहीं मिलेगा। फिल्म का हीरो भी यही सोचता है कि कोई लड़की उसे पसंद नहीं करेगी। इसलिए जब मैंने यह कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि यह मेरी कहानी है।"

फिल्म 'एक दिन' के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान की मशहूर जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले उन्होंने 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब इस फिल्म के साथ वे रोमांस जॉनर में वापस आ रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान तथा अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म आज 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



Related News
thumb

‘एक दिन’ टीम ने शेयर किया खुशी का खास पल, तस्वीर आई सामने!

आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके ट्रेलर और गानों ने पहले ही अच्छा माहौल बना दिया था, और अब फिल्म उम्मीदो...


thumb

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया लुख्खे का ट्रेलर: रैप, क्राइम और स्टाइ...

भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ लुक्खे का ज़बरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्...


thumb

संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई 'आखरी सवाल' की कहानी: अभिजीत व...

संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं।


thumb

साई पल्लवी ने साझा किया ‘एक दिन’ का अनुभव, आमिर खान और टीम को कहा श...

साई पल्लवी ने एक दिन में काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आमिर खान और पूरी टीम का दिल से...


thumb

भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, मई में शुरू होगी गाने की...

भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज निर्देशकों में से एक, संजय लीला भंसाली, अपने अब तक के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं