रायपुर(वीेएनएस)।गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बंधी में खोले गए विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस विक्रय केंद्र में किसानों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न कृषि हेतु उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें विशेष रूप से विष्णुभोग धान बीज, संशोधित धान बीज, सब्जी बीज, स्प्रे मशीन, सीड ट्रे, प्लांट ट्रे, मल्चिंग सामग्री, कीटनाशक, पेस्टीसाइड, बीज, फैंसीग वायर, झटका आदि का विक्रय किया जाएगा। साथ ही शेयरधारक किसानों को उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के इस क्रेता केंद्र में विष्णुभोग धान, चावल एवं एनटीएफपी उत्पादों सहित विभिन्न प्रकार के कृषि एवं वनोपज उत्पादों की खरीद-बिक्री की व्यवस्था की गई है। इस पहल से क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जनपद सीईओ श्री जयशंकर चौहान, डीएमएम दुर्गा शंकर सोनी, डीपीएम विनीत दुबे अभिषेक जयसवाल सहित जनपद स्तर के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
छत्तीसगढ़ में सरकार की 'सुशासन' को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 'सुश...
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, ...
गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-र...
छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...