एसटीपी से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में बैठक संपन्न

Posted On:- 2026-05-02




दुर्ग (वीएनएस)।  नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निगम दुर्ग में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अक्ष्यता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमित अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम, पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला उद्योग केंद्र, शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर और नगर निगम भिलाई के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्ययोजना पर जल के पुनः उपयोग के संबंध में रायसुमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्लांट नवंबर 2027 तक बन कर तैयार हो जाएगी। एसटीपी के पानी के पुनः उपयोग एसीसी सीमेंट जामुल, छावनी औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योग, सिंचाई, रेल्वे सर्विस यार्ड व मेडिकल कॉलेज कचांदुर और आईटीआई भिलाई में गार्डनिंग, वाहन सफाई और सिंचाई आदि के उपयोग में लाया जा सकेगा। कलेक्टर  सिंह ने संबंधित संस्थानों से अधिकारियों को पानी की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा करने के निर्देश दिए है।



Related News
thumb

कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

जिले में आज से जनगणना-2027 के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी ...


thumb

105 वर्षीय बिधून दास महंत एवं 103 वर्षीय जजमान सिंह कँवर ने बताया त...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐति...


thumb

सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ आज से उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। यह अभियान केवल ए...


thumb

आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

सुशासन तिहार के शुभारंभ ने ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। लंबे समय से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को आज जनसमस्...


thumb

सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे...

सुशासन तिहार ने ग्राम धनरास की गृहिणी माधुरी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी झेलती आ रही माधुरी आज ...


thumb

योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं :...

जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्य...