दुर्ग (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए। इस दौरान मजदूरों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मंत्री यादव के इस कदम को मजदूरों ने अपनत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए, जिन्होंने मंत्री के साथ बैठकर भोजन किया और इस पल को ऐतिहासिक बताया। पंगत में बैठकर उन्होंने मजदूरों से बात-चीत करते हुए भोजन किया और उनके घर परिवार का हॉल चाल जाना। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनका परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले में आज से जनगणना-2027 के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐति...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ आज से उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। यह अभियान केवल ए...
सुशासन तिहार के शुभारंभ ने ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। लंबे समय से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को आज जनसमस्...
सुशासन तिहार ने ग्राम धनरास की गृहिणी माधुरी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी झेलती आ रही माधुरी आज ...
जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्य...