रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर 80 वर्षीय सेवानिवृत्त टेक्निशियन से साढ़े 9 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला रविशंकर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी से जुड़ा है।
हांडीपारा, एचएमटी चौक निवासी मनहरन टिकरिहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक महिला ने खुद को रजनी शर्मा बताकर उनसे संपर्क किया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक पैसे ऐंठती रही।
पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष पहले उन्होंने शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो में संपर्क किया था। वहीं से उन्हें रजनी शर्मा नाम की महिला का नंबर मिला। 14 जून 2025 को महिला ने कॉल कर खुद को कोरबा निवासी और रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर बताया।
इसके बाद महिला ने भरोसा जीतकर अलग-अलग बहानों से पैसे मांगना शुरू किया। 15 जून को शादी समारोह में आने का कहकर डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। तीन दिन बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर महिला के पटना में एक्सीडेंट का झांसा देकर फिर डेढ़ लाख रुपये इलाज के नाम पर ले लिए।
इस तरह जालसाजों ने किस्तों में 9 जनवरी 2026 तक करीब साढ़े 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान महिला लगातार शादी का भरोसा दिलाती रही। लेकिन 10 मार्च के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन रिश्तों और लेन-देन में सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में जहां आज भी अधिकांश ग्रामीण आबादी कृषि, विशेषकर धान की खेती पर निर्भर है, वहीं सीमित सिंचाई सुविधाओं और व...
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने
कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए।
राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पि...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षे...