गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी और यश खोब्रागढे दिव्यांग छात्र को जिला प्रशासन ने सराहा

Posted On:- 2026-05-02




कलेक्टर के निर्देश पर ‘हमर लक्ष्य’ अभियान अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ , डीईओ , डीएमसी पहुंचे छात्रों के घर, दी बधाई

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश  ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला संकाय में दसवाँ स्थान प्राप्त कर जिले, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अत्यंत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इस छात्रा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिस्थितियाँ भी प्रतिभा और परिश्रम के आगे टिक नहीं सकतीं । सीईओ जिला पंचायत हरेश मंडावी के निर्देश पर यश को डीईओ और डीएमसी के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है ।

कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर  जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी स्वयं छात्रा कु. महेश्वरी के निवास स्थान पहुंचे और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने छात्रा के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कठिन हालातों में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद महेश्वरी और यश ने कला व वाणिज्य संकाय जैसे विषय में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनकी पढ़ाई में गरीबी कभी बाधा नहीं बनने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘हमर लक्ष्य’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर चारामा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य,शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा महेश्वरी और यश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...