क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

Posted On:- 2026-05-03




जान लें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के जबरदस्त फायदे

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करी पत्ते का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी करी पत्ते के पानी का सेवन किया जा सकता है यानी ये नेचुरल ड्रिंक आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

करी पत्ते के पानी में मौजूद औषधीय गुण आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह करी पत्ते के पानी को पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

करी पत्ते का पानी पीकर आप न केवल अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं बल्कि अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

खीरा खाने के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी?

पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम औ...


thumb

अमरूद के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना

अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरुद के पत्तों भी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरुद के पत्तों में...


thumb

जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत

गर्मियों में हाइड्रेट रहने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे पहले जो ड्रिंक पसंद की जाती है, वो है नींबू पानी। पानी में नींबू,...


thumb

खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार

महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है...


thumb

चीनी की जगह इन नेचुरल स्वीटनर का करें सेवन

अगर आप भी मीठी चीजों के दीवाने हैं, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसानों को लेकर चिंतित रहते हैं? तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं! क्योंकि आज हम आपको क...