हेल्दी माने जाने वाले ये ड्राई फ्रूट्स हार्ट और किडनी के लिए हैं खतरनाक

Posted On:- 2026-05-04




जानें इन्हें खाने से हो सकती हैं अन्य कौन सी परेशानियां?

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, और यह बात ड्राई फ्रूट्स पर भी लागू होती है। कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं जिनका ज़्यादा सेवन हार्ट से लेकर किडनी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

इन ड्राई फ्रूट्स का ज़्यादा सेवन है खतरनाक:

अखरोट: अखरोट दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसमें कैलोरी बहुत ज़्यादा होती है। इसके ज़्यादा सेवन से वजन बढ़ता है। ज़्यादा अखरोट खाने से कुछ लोगों को पेट फूलना, गैस या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी हो सकती है, जिससे सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

पिस्ता: पिस्ता भी प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। लेकिन अखरोट की तरह, पिस्ता में भी कैलोरी ज़्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसमें ऑक्सालेट होते हैं, जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाते हैं। नमकीन पिस्ता खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक है।

काजू: काजू में हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनिरल्स होते हैं। लेकिन इनके ज़्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है जो हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। पिस्ता की तरह, काजू में भी ऑक्सालेट होते हैं जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाते हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या रह चुकी है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

चिलगोजा: चिलगोजा में कैलोरी बहुत ज़्यादा होती है। एक छोटी मुट्ठी भी काफी कैलोरी दे सकती है, इसलिए इसेक ज़्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है। फैट से भरपूर होने के कारण ज़्यादा चिलगोजा खाने से कुछ लोगों को अपच या पेट खराब हो सकता है।

एक दिन में कितना ड्राइफ्रूट्स खाएं?

किसी भी ड्राई फ्रूट का सेवन संयमित मात्रा में ही करना चाहिए। आमतौर पर, एक दिन में एक छोटी मुट्ठी (लगभग 20-30 ग्राम) मिश्रित ड्राई फ्रूट्स का सेवन पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। अपनी डाइट में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

लौंग का पानी किस अंग के लिए है फायदेमंद

किचन में ऐसे कई मसाले हैं जो ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि, सेहत में भी कमाल हैं उन्हीं में से एक है लौंग। आयुर्वेद में लौंग को जड़ी बू...


thumb

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्...


thumb

किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ओट्स

ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सुपरफूड अपने हाई फाइबर और हृदय स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। रात भर भिगोए गए ओट्स से...


thumb

अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?

अदरक का इस्तेमाल सब्जी से लेकर चाय बनाने में किया जाता है। लेकिन यह जड़ वाली सब्जी सेहत के लिए भी बेहद लाभकरी है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से...


thumb

इन फलों को खाली पेट खाने से सेहत को मिलते हैं बेहतरीन फायदे

आप सुबह खाली पेट जो चीज भी खाते हैं उससे आपकी ऊर्जा, पाचन और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सुबह का पहला आहार हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर और पचने य...


thumb

गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में, जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है, तो सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार तो गला बैठ जाता है और इन्फेक्...