मेहनत, नवाचार और सुशासन का संबल : मछली पालन से दंतेवाड़ा के राजू राम ने लिखी समृद्धि की नई इबारत

Posted On:- 2026-05-04




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कँवलनार के कृषक राजू राम भवानी आज ग्रामीण आजीविका के एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। वर्ष 2023 से उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद मछली पालन को अपनाया और अपनी मेहनत से इसे आय का सशक्त माध्यम बना दिया। लगभग 25 से 30 डिसमिल भूमि में तालाब का निर्माण कर उन्होंने रोहू, कतला और फंगस जैसी मछलियों का पालन शुरू किया।

शुरुआत में चुनौतियाँ जरूर थीं, लेकिन निरंतर प्रयास, सीखने की ललक और विभागीय मार्गदर्शन ने उनके हौसलों को मजबूती दी। परिणामस्वरूप, वर्ष 2023-24 से अब तक वे 50 से 60 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर चुके हैं। यह न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि आसपास के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम केशापुर में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में उनके प्रयासों को विशेष पहचान मिली। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन प्रसार कार्यक्रम के तहत उन्हें मछली आखेट हेतु एक जाल अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया। यह सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड से मिली सहायता ने भी उनके कार्य को गति दी। आज राजू राम भवानी यह साबित कर रहे हैं कि सही मार्गदर्शन, योजनाओं का लाभ और मेहनत से ग्रामीण क्षेत्र में भी समृद्धि की नई राह बनाई जा सकती है।




Related News
thumb

बस्तर के रणबांकुरों ने थामी सफलता की कमान, ज्ञानगुड़ी में अग्निवीर भ...

बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्ष...


thumb

’सुशासन तिहार 2026 5 मई से जिलास्तरीय शिविर, अधिकारियों की उपस्थिति...

जिले में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई से जिलास्तरीय ...


thumb

बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी : राज्यप...

छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...