जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

Posted On:- 2026-05-05




रायपुर (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता बनर्जी सरकार के कुशासन को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास” के विजन पर विश्वास जताया है। इसी भरोसे ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई है।

जश्न के दौरान रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं संजय श्रीवास्तव ने इस जीत को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी और सच्चिदानंद उपासने सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने कहा कि इस जीत में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।



Related News
thumb

एसआई-एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रायपुर कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के ताबदले हुए है। यह आदेश पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया है। जारी आदेश में करीब 136 पुलि...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: बृ...

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है , उन्होंने इसे ...


thumb

सीएम साय ने किया बच्चे का नामकरण, 'रविशंकर' नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन ए...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल र...


thumb

अकलतरा में डॉ. अखिल जैन को ‘समाज रत्न’ सम्मान

भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उप...