पारिवारिक विवाद में हिंसा: जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या की

Posted On:- 2026-05-06




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार रात भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर है, ने घरेलू विवाद के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में गीतांजलि को सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी साली दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पत्नी को ढूंढते हुए उसकी बहनों के घर पहुंचा।

वहां किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। गुस्से में आकर जितेंद्र ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयान और जांच के आधार पर की जाएगी।



Related News
thumb

तलवार की नोक पर करोड़ों की लूट, ज्वेलरी स्टोर मैनेजर पर हमला कर बदम...

रायपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर हमला कर एक करोड़ रुपये से अधिक ...


thumb

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने ...


thumb

फूलबासन यादव से मिलने सुकुलदैहान जाएंगे देवेंद्र यादव

भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार को ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को...


thumb

फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से बचीं

राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित का...


thumb

मंत्री यादव के कार्यालय में झालमुरी बांटकर मनाया गया बीजेपी की जीत ...

पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्...