सोना-चांदी में फिर चमक, कीमतों में जोरदार उछाल

Posted On:- 2026-05-06




नई दिल्ली (वीएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखने लगा है। दो दिन की सुस्ती के बाद आज सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया, वहीं चांदी भी मजबूत बढ़त के साथ चमकी।

आज 24 कैरेट सोना 2,210 रुपये महंगा होकर 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,950 रुपये बढ़कर 1,38,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,590 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,38,700 रुपये और 18 कैरेट 1,13,480 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,53,280 रुपये, 22 कैरेट 1,40,500 रुपये और 18 कैरेट 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,51,340 रुपये, 22 कैरेट 1,38,750 रुपये और 18 कैरेट 1,13,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

चांदी में भी बड़ी तेजी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 10,000 रुपये महंगी होकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है।

आगे क्या रहेगा रुख
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सोने को सपोर्ट दे रही है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती भी कीमतों को मजबूती दे सकती है। हालांकि, अल्पकाल में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।



Related News
thumb

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद से शेयर बाजार गुलजार

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में नयी उम्मीद जगने से शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।


thumb

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल

मई महीने की शुरुआत होते ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल और छोटे गैस सिलेंडरों के दाम में भ...


thumb

भारत बना एप्पल का अगला बड़ा बाजार, तेज़ी से बढ़ रहा कारोबार

अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज Apple Inc. के लिए भारत अब सबसे अहम और उभरता हुआ बाजार बनकर सामने आ रहा है।


thumb

10 साल में यूपीआई का कमाल, बना दुनिया का नंबर-1 भुगतान मंच

मोबाइल फोन के जरिए तुरंत भुगतान की सुविधा देने वाला UPI अपने 10 साल पूरे कर चुका है और अब दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन...


thumb

समुद्री खाद्य निर्यात में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 72 हजार करोड़ के प...

वैश्विक बाजार की चुनौतियों के बावजूद भारत ने समुद्री खाद्य निर्यात के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल ...