बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहरेंगा की निवासी प्रीति ध्रुव को समाधान शिविर में राशन कार्ड प्रदान किया गया।
प्रीति ध्रुव काफी समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास कर रही थीं, किन्तु विभिन्न कारणों से उनका आवेदन लंबित था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई और उन्हें मौके पर ही राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।
राशन कार्ड प्राप्त होने से अब ध्रुव को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का नियमित लाभ मिल सकेगा। इससे उनके परिवार को आवश्यक खाद्यान्न सुलभ हो पाएगा और आर्थिक रूप से भी उन्हें राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 “शासन आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल से लोगों का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास निरंतर सुदृढ़ हो रहा है।
प्रीति ध्रुव ने इस पहल के लिए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और वे योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त कर सकेंगी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...