बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी मंच बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम मोहरेंगा के निवासी सुशील पाटिल को समाधान शिविर में किसान किताब (खसरा/भूमि अभिलेख दस्तावेज) प्रदान किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ।
सुशील पाटिल को अपने कृषि कार्यों के लिए किसान किताब की आवश्यकता थी, किन्तु प्रक्रियात्मक कारणों से उन्हें यह दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही उन्हें किसान किताब उपलब्ध कराई गई।
किसान किताब प्राप्त होने से अब पाटिल को कृषि संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं, ऋण सुविधा एवं अन्य लाभ लेने में आसानी होगी। यह दस्तावेज उनके लिए खेती-किसानी के कार्यों में एक महत्वपूर्ण आधार सिद्ध होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 “शासन आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करते हुए आमजन, विशेषकर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
सुशील पाटिल ने इस त्वरित समाधान के लिए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और वे योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...