कोटपा एक्ट 2003 के तहत 51 चालानी कार्यवाही, दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश

Posted On:- 2026-05-06




बेमेतरा (वीएनएस)। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” का बेमेतरा जिले में विधिवत संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

औषधि प्रकोष्ठ की सख्त कार्रवाई : 

शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में अभियान के तृतीय चरण के तहत 06 मई 2026 को बेमेतरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औषधि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत कुल 51 चालानी कार्यवाही की गई।

दुकानदारों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश : 

जांच के दौरान उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए की, तम्बाकू उत्पादों का उचित एवं नियमों के अनुरूप भंडारण करें, दुकान में धूम्रपान निषेध संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, नाबालिगों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखें।

 आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : 

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में इसी प्रकार की सख्त जांच एवं चालानी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...