फूलबासन यादव से मिले विधायक देवेंद्र, कहा- विधायक की तरह सुरक्षा मिलना चाहिए

Posted On:- 2026-05-07




भिलाई (वीएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई का गत दिनों अपहरण का प्रयास किया गया है। हालाकि अपराधी असफल रहे लेकिन इस पूरे मामले ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मामले को लेकर चिंतत भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार की सुबह फूलबासन देवी से मिलने पहुंचे।

फूलबासन देवी भी देवेंद्र यादव को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाई और गले लग कर फूट फूट कर रोने लगी। अपनी पीड़ा बताई। काफी देर तक चर्चा करने के बाद देवेंद्र यादव ​मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहन फूलबासन के साथ जो घटना हुई है वह बहुत ही चिंता जनक है। जिस तरह से पद्मश्री अवार्डी, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है, विश्व भर में जिनका नाम है। उनके अपहरण का प्रयास शासन और पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है। हालाकि वे वे अपने हिम्मत और सजगता से अपनी जान बचा पाई है। लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार को गहराई से इसकी जांच करनी चाहिए। जो ऊपर दिख रहे चेहरे सिर्फ वे ही नहीं उनके पीछे ​पिछे अपराधिकायों को पकड़ना चाहिए। मुझे इसके पीछ़े बड़ा शडयंत्र दिखता है। फूलबासन बहन वनांचल की महिलाओं बच्चों के लिए काम करती है। 20-20-25-25 ​किलोमीटर पैदल चलती है। उनकी मदद करती है। ऐसी बहन के लिए सुरक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार विधायक और पूर्व विधायक को सुरक्षा देती है उसी तरह से सुरक्षा देना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने अपना 28 साल समाज के हित और महिलाओं के उत्थान में लगा दिया है। उसकी सुरक्षा जरूरी है। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। लेकिन एक भाई होने के नाते हम उनके हर दुख-सुख में साथ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन यादव, जीतू मुदलियार खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापुर हेमा देशमुख,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली प्रदेश सचिव कांग्रेस मेहुल मारु, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मानव देशमुख एवं विशु अजमानी, NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा आदि उपस्थित थे। 



Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्व...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...