तिरुमाला (वीएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की। सीईसी का यह दौरा पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुआ है। बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आंध्र प्रदेश में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
इससे पहले ज्ञानेश कुमार ने 9 मार्च को कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार। देवी काली सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें। जय भारत, जय हिंद। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्सवपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग के संकल्प को दोहराया था।
उन्होंने कहा था कि हमने दक्षिणेश्वर में प्रार्थना की और देवी का आशीर्वाद मांगा और चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त और दबाव मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, सीईसी 10 मार्च को बेलूर मठ पहुंचे थे। हावड़ा में उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पूज्यनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं को बताना चाहता है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए आयोग पूरी तरह कटिबद्ध है।
असम के निर्वतमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल का नेत...
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई।
मिलनाडु की राजनीति में जारी सत्ता का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम को बहुमत के लिए जरूरी...
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आज ही उनके सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापा मारा गया था।
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खासियत है कि वे कभी भी अपने कार्यकर्ताओं के योगदान को नहीं भूलते हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही पार्टी...