मुंबई (वीएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म 'लॉगआउट' (2025) में देखा गया था। फैंस लंबे समय से उनकी आगामी परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि बाबिल अपने अभिनय करियर में एक रोमांचक और नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका यह सफर उन्हें बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ की राह पर ले जाएगा। इसके लिए बाबिल ने फिल्म निर्माता बाबू जनार्दनन से हाथ मिलाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बाबिल ने मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने के लिए अपनी कमर कस ली है। वह निर्माता जनार्दन की आगामी निर्देशित फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' से दर्शकाें का मनोरंजन करते दिखेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस परियोजना के जरिए बाबिल मलयालम कहानी कहने की समृद्ध और सूक्ष्म दुनिया में कदम रखेंगे। सूत्र ने बताया कि परियोजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन शूटिंग मई में शुरू होने की उम्मीद है।
बाबिल सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैड वर्क, बैग ड्रिल, क्लिंच तकनीक, स्पैरिंग और स्ट्रेंथ कंडीशनिंग शामिल हैं। फिल्म में उनके साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर और जॉनी एंटनी जैसे सितारे दिखेंगे। इसके अलावा, बाबिल एक और फिल्म में भी दिखेंगे, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। मार्च में, उन्होंने भोपाल में शूटिंग शुरू की थी और अपडेट दिया था कि वह काम पर लौट आए हैं।
अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित नागबंधम इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मु...
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म से हॉल...
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 की थीम म्यूजिक बनी है, जिसकी झलक प्रधा...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में ...
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है