सुदूर सरहदी ग्राम कंदाड़ी में सुशासन की पहुंच, महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का सहारा

Posted On:- 2026-05-11




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी, जो कभी माओवाद से प्रभावित था, में आयोजित बस्तर मुन्ने कार्यक्रम और सुशासन तिहार ने ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास को मजबूत किया, वहीं लोकतंत्र के प्रति आस्था भी बढ़ी। जिले के प्रशासनिक अधिकारी कोटरी नदी को पार कर गांव पहुंचे, जहां विगत दिवस आम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई गई और उनकी समस्याएं सुनीं गईं। कभी अतिसंवेदनशील इलाके के रूप में पहचाने जाने वाले इस गांव में आज शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

इसी शिविर में उपस्थित ग्राम की महिला सोनकाय बाई कचलामी ने गोंडी में बताया कि महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आर्थिक संबल बनकर आई है। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने योजना के तहत एक हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है, जिसका उपयोग वह तेल, साग-सब्जी तथा घर की अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में करती हैं। खेती से होने वाली आय के अतिरिक्त यह राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो रही है। कचलामी ने बताया कि उनके चार बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।



Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्व...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...