अछोला समाधान शिविर में 2 साल के नन्हे अरनव को मिली अपनी डिजिटल पहचान

Posted On:- 2026-05-11




महासमुन्द (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। जहाँ एक ओर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आम जनता के लिए खुशियों का जरिया बन रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड के ग्राम अछोला में आयोजित शिविर से एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है।

अछोला निवासी देवव्रत गोलदार और उनकी पत्नी गायत्री गोलदार अपने 2 साल के मासूम बेटे अरनव के साथ पहुंचे थे। माता-पिता की इच्छा थी कि उनके लाडले की अपनी एक डिजिटल पहचान हो। उन्होंने समाधान शिविर में इसके लिए आवेदन किया और इसके तुरंत बाद ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई और नन्हे अरनव को उसकी नई डिजिटल पहचान मिल गई। अपने बच्चे का पहचान पत्र इतनी सहजता और शीघ्रता से बनते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक और प्रसन्न मन से देवव्रत और गायत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह शिविर वास्तव में समाधान का सच्चा केंद्र साबित हो रहे हैं।




Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्व...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...