आज का राशिफल : इन पांच राशियों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा

Posted On:- 2026-05-12




आज 12 मई को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा फिर इसके बाद यह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 12 मई को ग्रहों-नक्षत्रों के संयोग कई तरह के योग बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को उनको भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्यो में गति मिलेगी। लाभ के अवसरों में इजाफा देखने को मिलेगा। आय में बेहतर सुधार दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी। 

मेष राशि

आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।

वृषभ राशि

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।

कर्क राशि

आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

सिंह राशि

आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।

कन्या राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि

आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।

धनु राशि

आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

मकर राशि

आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।

मीन राशि

आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।



Related News
thumb

आज का राशिफल : इन राशि वालों के लिए सफलता से भरा रहेगा दिन, नई नौकर...

आज का दिन कुछ राशियों के लिए अचानक खुशखबरी और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों और कामकाज में सावधानी बरतनी होगी। ग्रहों की चाल ...


thumb

आज का राशिफल : इन पांच राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिल सकती है ...

15 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, साथ ही अश्विनी योग का भी संयोग बनेगा। 15 मई को ...


thumb

आज का राशिफल : इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और आर्थिक स्...

14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। साथ ही इस तिथि पर गुरु प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग रहेगा। रेवती नक्षत्र...


thumb

आज का राशिफल : इन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा ...

आज किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है। काम में आपका जोश लोगों को ...


thumb

आज का राशिफल : इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ मि...

07 मई को चंद्रमा का गोचर धनु राशि और सूर्य का गोचर अपनी उच्च राशि मेष में होगा। ऐसे में कई राशि वालों आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स...