नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप का पता लगाकर वहां से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि, अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र की मदद से यह अभियान सफल हो पाया। पिछले एक महीने से सुरक्षा बल जिले के सुदूर और संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के डंप का खुलासा हुआ।
संयुक्त कार्रवाई में AK-47, एसएलआर, .303 और .315 रायफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, मैगजीन, बीजीएल सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, वॉकीटॉकी और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। सुरक्षा बलों को नक्सली वर्दियां, बैटरियां और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी मिला है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई चेन, हथियार नेटवर्क और आईईडी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एसपी रोबिनसन गुड़िया के अनुसार वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जो क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कमजोर होने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का संकेत माना जा रहा है।
पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें, ताकि क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...
पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...