पेंड्रारोड में आवासीय परिसर और मरवाही में बनेगा आधुनिक सिविल कोर्ट भवन

Posted On:- 2026-05-12




मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रारोड में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर तथा मरवाही में नवीन सिविल कोर्ट भवन निर्माण कार्य का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण पहल से जिले की न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने  कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित एनआईटी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि न्यायिक भवनों और आवासीय परिसरों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि यह निर्माण पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय बन सके।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की पोर्टफोलियो जज श्रीमती रजनी दुबे भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल रहीं। पेंड्रारोड में न्यायिक कर्मचारियों के लिए कुल 26 आवासों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 8 जी-टाइप, 10 एच-टाइप तथा 8 आई-टाइप आवास शामिल हैं। यह आवासीय परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। वहीं मरवाही में बनने वाला नवीन सिविल कोर्ट भवन आधुनिक न्यायिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों न्यायिक सेवाओं का अधिक सुगम एवं व्यवस्थित लाभ मिल सकेगा।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा वर्चुअली भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर पेंड्रारोड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेशबाबू साहू एवं कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेशभर के न्यायाधीश भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...