धमतरी के समाधान शिविरों में 1070 आवेदनों का त्वरित निराकरण

Posted On:- 2026-05-14




रायपुर (वीएनएस)। अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के कुरूद और मगरलोड विकासखंडों में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविरों में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखा गया। बेलरगांव और मेघा में आयोजित इन शिविरों में प्राप्त कुल 1070 आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

बेलरगांव शिविर 12 पंचायतों की मांगों का तत्काल समाधान
कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगांव में आयोजित शिविर में 12 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त 393 आवेदनों में से 384 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, शिक्षा विभाग द्वारा उपकरण किट और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही, टीबी मरीजों को विशेष श्फूड बास्केटश् भी प्रदान किए गए।

शिकायतों और मांगों पर त्वरित एक्शन
मगरलोड विकासखंड के मेघा क्लस्टर शिविर में 18 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यहाँ प्राप्त 677 आवेदनों (667 मांग और 10 शिकायतें) में से 515 का तत्काल समाधान किया गया। शिविर में 7 नवीन राशन कार्ड, दिव्यांगों को वॉकर और 3 पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किए गए। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और 10 ड्राइविंग लाइसेंस भी मौके पर प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का सिकल सेल परीक्षण किया गया और 8 बुजुर्गों को श्आयुष्मान वय वंदन कार्डश् वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का साझा प्रयास
शिविरों में जनपद अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और स्थानीय सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों को भी समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाएगा, ताकि सुशासन की अवधारणा धरातल पर पूरी तरह चरितार्थ हो सके।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी : कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।


thumb

सुशासन तिहार में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...


thumb

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...


thumb

राशन कार्ड मिलने से सुनीता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।


thumb

चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा

राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...