निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’

Posted On:- 2026-05-15




मुंबई (वीएनएस)। बॉबी देओल स्टारर बंदर ने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज कर दिया। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की यह पहली फिल्म है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही इसके इंटेंस और अलग दुनिया की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। बॉबी देओल का बिल्कुल नया अवतार, रॉ एनर्जी और दमदार विजुअल्स सोशल मीडिया पर छा गए और दर्शकों के साथ कई सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ की। हालांकि, टीज़र में इस्तेमाल हुआ गाना “कम ऑन बेबी” भी लोगों को काफी पसंद आया। यह गाना सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री का पहला हिंदी ट्रैक है, जिसे निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर बनाया गया।

बताया जा रहा है कि खान परिवार के करीबी दोस्त निखिल द्विवेदी ने एक प्राइवेट फंक्शन में अयान को गाते हुए सुनने के बाद उन्हें यह गाना गाने के लिए मनाया। एक सूत्र के मुताबिक, “अयान आमतौर पर हिंदी में नहीं गाते। निखिल को लगा कि उनकी आवाज़ काफी अलग है, इसलिए उन्होंने अयान को यह ट्राय करने के लिए कहा। निखिल ने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें खुद यह पसंद नहीं आया तो गाना इस्तेमाल नहीं होगा। लेकिन अपनी आवाज़ सुनने के बाद अयान भी मान गए। यहां तक कि बॉबी देओल ने भी स्क्रैच वर्जन सुनने के बाद उन्हें काफी प्रोत्साहित किया।”

दिलचस्प बात यह है कि “कम ऑन बेबी” 1977 की फिल्म विदेश के एल्बम से रीक्रिएट किया गया है, जिसमें महेंद्र संधू, शोमा आनंद और प्रेम कृष्णन नजर आए थे। यह गाना सालों से निखिल द्विवेदी के दिमाग में था। सूत्र ने आगे बताया, “बंदर बनाते समय निखिल इसे बॉबी देओल के किरदार पर इस्तेमाल करना चाहते थे, जो एक उम्रदराज टीवी अभिनेता है और जिसका करियर ढलान पर है। गाने के बोल वही रखे गए हैं, लेकिन इसे आदित्य देव और पायल देव ने नए अंदाज में रीक्रिएट किया है।”

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर उनकी बॉबी देओल के साथ पहली फिल्म है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई यह फिल्म शोहरत, स्कैंडल, चाहत और सार्वजनिक पतन की दुनिया में सेट एक इमोशनली इंटेंस और नैतिक रूप से खतरनाक कहानी पेश करेगी।

निखिल द्विवेदी के सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से बनी बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

59 वर्ष की हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परि...


thumb

पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले स...

रणवीर सिंह लगातार वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। वह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य


thumb

रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिज़न्स

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह एक ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मि...


thumb

दुनिया पर राज करने को तैयार है पेड्डी, 18 मई को मुंबई में लॉन्च होग...

पेड्डी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज व माइथ्री मूवी मेकर्स का सा...


thumb

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल को CBFC की हरी झंडी, मिला ‘UA 16+’ सर्ट...

आखिरी सवाल, साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।