महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमुड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक खपरेल मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बाधमुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवागन के मकान पर देर रात करीब 4 बजे अचानक बिजली गिर गई। इसके बाद घर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद और बागबाहरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सीट कवर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और अन्य घरेलू वस्तुएं जल चुकी थीं।
पीड़ित परिवार के अनुसार, आगजनी में करीब 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य पास के पक्के मकान में सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों ने भी शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्राम बाधमुड़ा के सरपंच एडिसन विजय ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कोमाखान तहसीलदार मनीषा देवागन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पटवारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुध...
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शही...
कलेक्टर अजीत वसंत ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता म...
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम‘ के 150वें वर्ष के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी का 14 अगस्त को उप मु...