वर्तमान में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-05-15




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। पेट्रोल एवं डीजल के वैश्विक संकट के चलते जिले में ईंधन की कमी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस वजह से पेट्रोल एवं डीजल पंपों में अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है तथा लोग जरूरत से अधिक ईंधन की खरीदी एवं संग्रहण कर रहे हैं। इसके मद्देनजर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम से प्रभावित होकर पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी अथवा भंडारण न करें।  सामान्य रूप से केवल आवश्यकतानुसार ही वाहनों में ईंधन भरवाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन पेट्रोल की खपत लगभग 150 किलोलीटर तथा डीजल की खपत लगभग 260 किलोलीटर है। वर्तमान में जिले में पेट्रोल का 3260 किलोलीटर तथा डीजल का 3250 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही ऑयल कंपनियों के डिपो से नियमित रूप से पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति लगातार जारी है। इसलिए जिले में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पंपों की निगरानी की जा रही है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से पेट्रोल या डीजल की खरीदी कर उसका संग्रहण अथवा कालाबाजारी करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

पर्री कलस्टर की 26 ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए कुल 687 आवेदन, हित...

जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...


thumb

सुशासन तिहार : ग्राम पर्री की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य को मिल...

जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को...


thumb

पीएम श्री सेजेस नवापारा में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आज होगी लॉटर...

पीएमश्री सेजेस नवापारा, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या उपलब्ध स...


thumb

दो बाल विवाह प्रकरण प्रकाश में 14 वर्षीय बालिका का विवाह कर जबरदस्त...

जिले में बाल विवाह के प्रकरण लगातार प्रकाश में आ रहे हैं तथा कुछ लोग प्रशासन की कार्यवाही के डर से मुहूर्त से पहले ही बारात बुलाकर विवाह संपन्न कर...


thumb

कलेक्टर रेना जमील ने किया सूरजपुर का मैराथन दौरा, अव्यवस्थाओं पर जत...

कलेक्टर रेना जमील ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीन...


thumb

परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर किया जाएगा अमल :...

कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...