डौण्डी विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में 18 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

Posted On:- 2026-05-17





रायपुर(वीएनएस)।राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़ में 18 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्राथमिक शाला मैदान भैसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भर्रीटोला, रजही, चिपरा, धुर्वाटोला, सुवरबोड, गिधाली, भैसबोड, दानीटोला, गुजरा, खलारी, अड़जाल, कुसुमकसा, अरमुरकसा, पथरटोला, खम्हारटोला, बिटाल, धोबेदण्ड और धोबनी अ के ग्रामीण शामिल होंगे। प्राथमिक शाला मैदान भैसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विजय कुमार कंवर (मो. 7879114866) नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले और एसडीओ आरईएस श्री जेपी चंद्राकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम भैंसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (मो. 9407704570) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Related News
thumb

राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय मे...

राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में मितव्ययिता के उपायों को ...


thumb

बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त

बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी श्री ...


thumb

राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय मे...

राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में मितव्ययिता के उपायों को ...


thumb

बालोद जिले में शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन के लि...

राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त ज...


thumb

18 से 25 मई तक जनजातीय गांवों में चलेगा विशेष जनभागीदारी अभियान

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत "जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले" अभियान का आयोजन 18 मई से 2...