दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन एवं गुणवत्ता सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डॉ रामटेके ने अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीडी में भर्ती मरीजों की नियमित देखभाल, गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही मरीजों को लैब जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।
बैठक के दौरान आने वाले समय में अस्पताल को एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) प्रमाणन दिलाने हेतु आवश्यक तैयारियों और कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी गीदम डॉ भुवन विजय कुर्रे, जिला क्वालिटी सलाहकार अंकित सिंह, डॉ सविता टागराज सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...
राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...