भीषण गर्मी से तप रहा छत्तीसगढ़, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट

Posted On:- 2026-05-22




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार धमतरी राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में भी पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंचने से लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब
प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर बेहद तीखा रहा। बेमेतरा में 45.4 डिग्री, बालोद और कवर्धा में 44.7 डिग्री तथा बिलासपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर रहे।

बिजली-पानी की मांग बढ़ी, अस्पतालों में मरीज बढ़े
लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली और पानी की खपत में भी तेजी आई है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, लू और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।



Related News
thumb

ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विं...

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...


thumb

’गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों ...

। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...


thumb

’बारिश से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होग...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा की समीक्षा से आवास स्वीकृति में तेजी, 1,132 परिवार...

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।


thumb

’सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...


thumb

’सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की ...

कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...