नई दिल्ली (वीएनएस)। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने करीब 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद करते हुए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसे हाल के वर्षों में एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सबसे बड़ी ड्रग्स खेपों में से एक माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी 22 मई को Air India की फ्लाइट AI-2356 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे थे। कस्टम विभाग को पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन यात्रियों पर शक था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दोनों यात्री ग्रीन चैनल पार कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी निगरानी टीम ने उन्हें रोक लिया।
जांच के दौरान दोनों यात्रियों के बैग से छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद किए गए। इनमें हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री के सामान से करीब 29 किलो और दूसरे के बैग से लगभग 19 किलो गांजा मिला। कुल 47.805 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है।
कस्टम विभाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये आंकी गई है। शुरुआती पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं और भारत में सक्रिय नेटवर्क तक यह खेप पहुंचाने आए थे।
फिलहाल दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दिल्ली में यह ड्रग्स किसे सप्लाई की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वे अपने दल-बदल को लेकर सोशल...
शनिवार सुबह स्थानीय लोग यह देखकर हैरान रह गए कि साल्ट लेक स्टेडियम के वीवीआईपी गेट के पास स्थित वह मूर्ति हटा दी गई थी, जहां हाल ही में फुटबॉल के द...
2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, भाजपा मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के स्थान पर एक सिख चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की रणनीति बना ...
पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस...
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने घोषणा की कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निकट...
गोर ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20.5 अरब डॉलर के निवेश के लिए भारतीय कंपनियों की सराहना की और कहा कि ये निवेश अमेरिकी श्रमिकों और अमेरिकी अर्थव्यवस...