गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत में अगला जन समस्या निवारण शिविर 25 मई सोमवार को जनपद पंचायत पेण्ड्रा के मिडिल स्कूल बम्हनी के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। बम्हनी कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत कोडगार, घाटबहरा, बम्हनी, जिल्दा, खरडी, मुरमुर, घघरा, अमाडांड, जाटादेवरी, बसंतपुर, सोनबचरवार, लाटा एवं जमड़ीखुर्द पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ अमले के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...