सकर्रा सुशासन शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

Posted On:- 2026-05-25




बिलासपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 25 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण किए।

एसडीएम तिवारी ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे है।शिविर में 7 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति हेतु पात्र, 10 को मनरेगा जॉब कार्ड, 11 को आयुष्मान कार्ड, 47 को लर्निंग ड्राईविंग लाइसेंस, 201 लोगों का बीपी शुगर जांच, 225 का सिकल सेल जांच, 610 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति, 10 समूहों को 36 का चेक वितरण, 4 शिशुओं का अन्नप्रासन एवं 5 महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई। 2 हितग्राहियों को 40-40 हजार का चेक वितरण एवं 4 को खाद बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।




Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्व...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...