बिलासपुर (वीएनएस)। आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मेें ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।
पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। नगर निगम को पर्व के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों में साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था करने कहा गया। सिम्स एवं जिला अस्पताल को आपालकालीन स्थित से निपटने एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सकों एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का दल तैनात रखने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने कहा गया। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी शहरी पंकज कुमार पटेल, एसडीएम मनीष साहू, सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत, शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, सुधीर खंडेलवाल, मनजीत सिंह, चंचल सलूजा, डॉ. बसंत अंचल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, अनिल शुक्ला सहित अन्य सदस्य एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...