कोण्डागांव (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं मांगों के समाधान हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगरीय क्षेत्र के चौपाटी मैदान स्थित विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उसेण्डी ने कहा कि आम नागरिकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे लोगों को भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके। उन्होंने श्रम पंजीयन से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह एवं जन्म पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीरो बिजली बिल संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने से उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन पर उपभोक्ताओं को आय भी प्राप्त होती है। इन योजनाओं सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार संवाद और समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इन शिविरों के जरिए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ने कहा कि यह अभियान आमजनों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने स्वागत भाषण देते हुए सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान तथा जनगणना से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी और नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही निर्धारित अवधि से 18 माह पूर्व आवास निर्माण पूर्ण करने पर प्रत्येक हितग्राही को 32 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा 02 डिजिटल किसान किताब, 05 बी-1 खसरा एवं 07 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 महिलाओं की गोदभराई, शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, संतोष पात्र, प्रेमसिंह नाग, सोनामणि पोयाम, ललित देवांगन, राजेश अग्रवाल, नागेश देवांगन, बंटी नाग, शीतल पटेल, अविनाश सोरी, आकाश नेताम, संतोष सिंह, सागर देवांगन, मयंक भोसले, गोविंद रामटेके, उत्तम पटेल, नानू सेन, रामेश्वरी पोयाम, सुमन शुक्ला, मनीष साहू, संजय मंडावी, विक्की सागर सहित पार्षदगण, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, सीएमओ देवेश चंदेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...