जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-05-26




कोरबा (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी  निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  जिला पंचायत सीईओ  दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर  टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अवैध कब्जा पर रोक, प्रधानमंत्री आवास की किश्तों की भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान,  ट्राई सायकिल की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था,  नकल दिलाने, महतारी वंदन, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि के तहत लोन दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा की जांच, सीमांकन एवं मानदेय  भुगतान संबंधी कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

सुशासन तिहार 2026ः शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन के जीवन में खुशियों और भरोसे का नया अध्याय लिख रहा है। शासन की जनकल्या...


thumb

अपना घर सेवा आश्रम में किया गया मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों की जॉंच

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत श...


thumb

खाद वितरण हेतु मापदण्ड तय

जिले के किसानों को इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। शासन के द्वारा खाद वितरण हेतु आवश्यक...


thumb

बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन...

कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी ए...


thumb

समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को नैमेड़ में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए जनसुविधाओं और शासकीय योजनाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में बड़ी स...