महासमुंद (वीएनएस)। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप देने लगातार कार्य किया जा रहा है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों एवं कृषकों को वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक लगभग 74 हजार विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, जल संसाधन विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों एवं महिला किसानों द्वारा स्व-प्रेरणा से अब तक कुल 1005 सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इससे वर्षा जल का संरक्षण होने के साथ-साथ भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। विकासखंड के ग्राम बानीपाली की कृषक दीपिका पटेल ने अपने घर एवं खेत में सोकपिट टैंक का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाले पानी का उचित प्रबंधन होगा तथा पानी का पुनर्भरण सीधे जमीन में होने से आसपास के क्षेत्र में नमी बनी रहेगी। इससे घरेलू उपयोग एवं खेती-किसानी में भी लाभ मिलेगा।
इसी तरह ग्राम उमरिया की शीला तिवारी तथा ग्राम बरतियाभाठा की सीमा द्वारा भी अपने घरों एवं खेतों में सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं की यह सहभागिता जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणादायी है। साथ ही किसानों द्वारा भी अपने बाड़ी और खेत में सोकपिट बड़ी संख्या में बनाया जा रहा है।
अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं का...
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...
जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...
सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...
जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...