सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की प्रक्रिया को वैध ठहराया

Posted On:- 2026-05-27




नई दिल्ली (वीएनएस)। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उन याचिकाओं के समूह पर फैसला सुना दिया, जिनमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वैधता को चुनौती दी गई थी। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस पर फैसला सुनाते हुए एसआईआर की प्रक्रिया को वैध ठहराया है। न्यायालय ने यह तय कर दिया कि चुनाव आयोग को संविधान के अनुच्छेद 326, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और उसके तहत बनाए गए नियमों के तहत वर्तमान स्वरूप में एसआईआर करने की शक्तियां प्राप्त हैं। 

इस मामले में अधिकांश याचिकाएं जून 2025 में दायर की गई थीं, जब चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर कराने का फैसला किया था। याचिकाकर्ताओं में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर), राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले समेत कई लोग शामिल हैं।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मामले में सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को आधार कार्ड को एसआईआर के लिए अनिवार्य (12वें दस्तावेज के रूप में) दस्तावेज में शामिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि आधार नागरिक का प्रमाण नहीं होगा और चुनाव आयोग के आधार कार्ड का सत्यापन करा सकेगा।



Related News
thumb

क्वाड ने स्वतंत्र और मुक्त हिन्द प्रशांत को लेकर प्रतिबद्धता जतायी

क्वाड देशों ने अभूतपूर्व वैश्विक चुनौतियों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ रहे दबावों के बीच हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्...


thumb

आसाराम की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

राजस्थान उच्च न्यायालय से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम की अपील पर अदा...


thumb

अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर मोदी सरकार का बड़ा कदम, जांच के...

केंद्र सरकार ने देश में 'अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय परिवर्तन' की जांच के लिए न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नौलेकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में एक उच्च ...


thumb

कर्नाटक कांग्रेस में कुर्सी संकट गहराया: सिद्धारमैया को सीएम पद से ...

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे और राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा है, सूत्रों का दावा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने को कहा गया ...


thumb

हिंद प्रशांत क्षेत्र की नई रणनीतिक धुरी अब तेजी से भारत के इर्द गिर...

क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा और सामरिक सहयोग...