मुंबई (वीएनएस)। हाल के वर्षों में भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाला देश का सबसे मशहूर प्रोडक्शन हाउस 'होम्बाले फिल्म्स' अब एक नए धमाके के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली हिप-हॉप म्यूजिकल स्टोरी 'येतो का नाय' का एलान कर दिया है। अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं में अपनी कहानियों का दायरा बढ़ाते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन “YKN-पहला वार” की भी घोषणा की है। यह युवाओं के कल्चर, रिदम, इमोशन और असलियत से सजी एक बेहद फ्रेश और एनर्जेटिक म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत है, जिसकी पूरी कहानी सपनों के शहर मुंबई के बैकड्रॉप पर आधारित है।
अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज में लगातार सफलता का परचम लहराने वाले 'होम्बाले फिल्म्स' ने भारत के अग्रणी कंटेंट-ड्रिवन प्रोडक्शन बैनर्स में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है। यह बैनर क्षेत्रीय कहानियों को उनके इमोशनल और सांस्कृतिक वजूद को बरकरार रखते हुए एक बड़े सिनेमाई स्तर पर लाने के लिए जाना जाता है।
https://youtu.be/Zyfc0WXplT4?si=GwZzhCkZ0ZYhjm0q
विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'येतो का नाय' (YETO KA NAAY) का निर्देशन सारंग साठ्ये कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को सारंग संजीव साठे, सुजॉय जाधव, सृष्टि तावड़े और श्रेयस सागवेकर ने मिलकर लिखा है। फिल्म में हर्षवीर ओबेरॉय सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक एवी प्रफुल्लचंद्र ने कंपोज किया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है और यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
मराठी हिप-हॉप कल्चर की शानदार वाइब के साथ युवाओं के इमोशन्स, दोस्ती, प्यार, पहचान और खुद को तलाशने के सफर को समेटे हुए 'येतो का नाय' होम्बाले फिल्म्स के लिए एक बेहद अहम अध्याय है। इसके जरिए प्रोडक्शन हाउस भारत के अलग-अलग कोनों से अनोखी कहानियों और आवाजों को दुनिया के सामने लाने की अपनी कोशिश को जारी रख रहा है।
होम्बाले फिल्म्स 'के.जी.एफ: चैप्टर 1', 'कांतारा', 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी देने वाला एक पावरहाउस प्रोडक्शन बैनर है। अपनी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के जरिए इस प्रोडक्शन हाउस ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा योगदान देने वालों में से एक बनकर उभरा है। 'महावतार नरसिम्हा' के साथ उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए भारत की सबसे बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी, जिसने देश में एनिमेशन के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेलुगु और मलयालम सिनेमा सहित अन्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई, आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई, और अक्षेंद...
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे फिलहाल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म 'गवर्नर' के दिलचस्प टीज़र के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्टर ऋषभ साहनी का वो खूंखार ...
वेटरन अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी प्रोड्यूसर बताया, जिनकी सोच और कास्टिंग की सम...