डीएपी के नाम पर हो रही थी ठगी, खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त, 342 बोरी सील कर जांच शुरू

Posted On:- 2026-05-29




जशपुरनगर (वीएनएस)। किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास एवं उप संचालक कृषि एम.आर. भगत के मार्गदर्शन में कृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबहार की संयुक्त टीम ने विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत खारीबहार में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित उर्वरक का भंडाफोड़ किया है। 

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक मकान में भारी मात्रा में उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया। जांच में कुल 342 बोरी लगभग 17.1 टन भूमि शक्ति (ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर) उर्वरक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त उर्वरक को किसानों के बीच डीएपी खाद के नाम पर बेचा जा रहा था, जिससे किसानों को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव राकेश पैंकरा द्वारा मौके पर पहुंचकर संपूर्ण उर्वरक भंडारण को सील कर दिया गया। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर को प्रेषित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि किसानों को केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक एवं कृषि आदान क्रय करना चाहिए तथा खरीद के समय पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील भी की गई है। इस छापामार कार्रवाई में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नन्दे भगत, उर्वरक निरीक्षक देवकांत अजगल्ले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किशन कुशवाहा एवं मुकेश सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Related News
thumb

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, सड़क सुरक्षा नियमों क...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...


thumb

सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू में 30 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होग...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिः अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र...

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...


thumb

कस्तूरा शिविर में किसानों को किसान किताब का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...


thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...