किसानों ने नैनो डीएपी के उपयोग को बताया लाभकारी

Posted On:- 2026-05-31





   

रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 की फसलों (धान, दलहन, तिलहन आदि) के लिए सेवा सहकारी समितियों और कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद व प्रमाणित बीजों का वितरण किया जा रहा है। इस बार पारंपरिक खादों के साथ-साथ वैकल्पिक उर्वरकों, जैसे नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही, उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

नैनो डीएपी से सुधरी फसलों की सेहत-किसान पवित्र सरकार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम संतोषीनगर निवासी किसान श्री पवित्र सरकार ने सहकारी समिति श्बरदरश् की व्यवस्थाओं की सराहना की है। ढाई एकड़ कृषि भूमि के स्वामी श्री पवित्र सरकार ने बताया कि उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारी के लिए समिति से यूरिया और नैनो डीएपी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी के उपयोग से फसलों को जरूरी पोषक तत्व प्रभावी रूप से मिलते हैं, जिससे पौधों की शुरुआती वृद्धि बहुत अच्छी होती है। कम मात्रा में इस्तेमाल होने के बावजूद इसका असर बेहतरीन रहता है, जिससे लागत कम होती है और ले जाने में भी सुविधा रहती है। उन्होंने आगे कहा कि समिति में खाद वितरण की प्रक्रिया बेहद सरल और सुव्यवस्थित थी, जिससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता-खेती-किसानी की बेहतरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता किसानों को समृद्ध और खेती को सुगम बनाना है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप राज्य में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भंडारण और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए, ताकि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सामग्रियां मिल सकें।

बलरामपुर की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले की सभी 37 सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण और सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित पारदर्शी व्यवस्था के तहत ही किसानों को कृषि सामग्रियां दी जा रही हैं।खरीफ फसल की बुवाई से पहले ही पर्याप्त स्टॉक जमा कर लिया गया है और जिला प्रशासन द्वारा इसकी कड़ाई से मॉनिटरिंग की जा रही है।

समय पर कृषि आदानों (खाद-बीज) की उपलब्धता से जिले के किसानों का उत्साह बढ़ा है और आगामी खरीफ सीजन में बंपर पैदावार की उम्मीद मजबूत हुई है। इसके लिए स्थानीय किसानों ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें 90 ल...

नगर पालिक निगम केारबा के स्लम बाहुल्य वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ किय...


thumb

सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त भविष्य: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

विश्व बाल सुरक्षा दिवस 1 जून के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्ष...


thumb

एमबीयू अभियान को मिली गति,95.91 प्रतिशत बच्चों का हुआ मैंडेटरी बायो...

बलरामपुर जिले में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड के मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन एवं विभिन्न...


thumb

सुशासन तिहार में मिला नए आशियाने का उपहार, बरसात की चिंता से मिली ह...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।


thumb

मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से गांव-गांव में जल संरक्षण की नई चेतना

प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के तहत गांव-गांव में व्यापक जागरूकता और प्रशिक्...