नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। आज यानी 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफाइनर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 821 रुपये हो गई है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) सिलेंडरों के दामों में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की है, जिससे घरेलू बजट पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
कीमतों में इस बदलाव के बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) बनाए जा रहे हैं और बाजार में एलपीजी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने और उनके लिए फर्जी नागरिकता दस्तावेज तैयार करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 15 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है
भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिक...
NDA ने 21 जुलाई को संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक बुलाई है, जो मॉनसून सत्र के विधायी एजेंडे और राजनीतिक गहमागहमी के बीच अहम मानी जा रही है।
SIT को निर्देश दिया गया है कि वह इस मामले से जुड़ी चल रही कार्यवाही के तहत अपनी जांच के नतीजे सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपे। गौरतलब है कि SIT की जांच...
भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। यह फ़ैसला दोनों देशों की उस साझा प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत भारत के पहले बुलेट ट्रेन कॉरि...